शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार
शाहपुरा के तैराक एवं आलोक सेन्ट्रल स्कूल शाहपुरा के छात्र दक्ष औझा का राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 17 वर्ष आयु वर्ग की तैराकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि छात्र दक्ष औझा नई दिल्ली में 3 जनवरी 2024 से 9 जनवरी 2024 तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम में भाग लेंगे। इससे पहले राजस्थान की चयनित टीम का चयन प्रशिक्षण 26 दिसंबर 2023 से प्रारंभ होगा। यह प्रशिक्षण शिविर उदयपुर में होगा। औक्षा के स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।